धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दोनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए सोच विचार कर सकते हैं। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आप अपनी पारिवारिक समस्याओं को मिल बैठकर सुलझाएं, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। परिवार में भाई व बहनों एक दूसरे की परवाह करेंगे। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। आप किसी नए काम की प्लानिंग कर सकते हैं।