धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ कमजोर रहने वाला है। आप अपने खानपान पर नियंत्रण बनाए रखें और किसी को भी आज भला बुरा ना बोले, नहीं तो आपको किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम करना होगा, तभी आपके काम पूरे हो सकेंगे। व्यापार कर रहे लोग अपने कामों को लेकर किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी में कठिन परिश्रम करेंगे।