धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। यदि आपकी कोई पुरानी देनदारी थी, तो उससे आपको छुटकारा मिल सकता है। आप कड़ी मेहनत के बाद ही कोई काम करेंगे। जीवन साथी को लेकर आप किसी शॉपिंग पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपके घर किसी मेहमान का आगमन होने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें साथी की किसी बात को लेकर बुरा लगेगा। आपको अपनी कुछ बातों को गुप्त रखना होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।