धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। आपकी आय में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी को आप शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। अधिकारी भी आपके काम की तारीफ करते नजर आएंगे, लेकिन यदि किसी को धन उधार दिया था, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आपको माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा।