धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र में अकस्मात बड़ी मात्रा में धन हाथ लगने से आपके कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। आप अपने बलबूते पर कुछ ऐसा कर दिखाएंगे, जिससे परिवार के सदस्यों को देखकर हैरानी होगी। परिवार में यदि कोई कलह चल रही थी, तो वह समाप्त होगी। आपको किसी यात्रा पर जाने से पहले अपने जरूरी कागजात सावधानी से रखने होंगे, नहीं तो उनके खोने का भय बना हुआ है। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर अधिक मेहनत करनी होगी, तभी वह उनमें सफलता हासिल कर सकेंगे।