धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको अपने परिजनों का सुख और सहयोग मिलेगा। भाई बहनों से आपकी खूब पटेगी और आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगा सकते हैं। संतान के विवाह को लेकर आपको चिंता होगी, जिसके लिए आप अपने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। आप अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देंगे।