धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आपके सहयोगियों से आपके संबंध बेहतर रहेंगे। आपको अपने भविष्य को लेकर कोई प्लानिंग करनी होगी। यदि आप किसी काम को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। आप कार्यक्षेत्र में लोगों से सावधान रहें, क्योंकि वह आपके मित्र के रूप में शत्रु भी हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों से आपके संबंध पहले से बेहतर रहेंगे। आप भविष्य को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा।