धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल उत्सव जैसा रहेगा और सबके हित लाभ की मन में भावना रहेगी। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। यदि आप कोई जिम्मेदारी मिलेगी तो उसे समय रहते पूरी करेगी। आपकी कुछ स्वजनों से भेंट होगी। रक्त संबन्धीं रिश्तों में मजबूती आएगी। आपके कुछ नए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपने घर को रेनोवेट कराने की पूरी योजना बना सकते हैं।