धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। यदि सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं,तो आप लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा की ओर ध्यान लगाना होगा। इधर-उधर के कामों पर ध्यान ना लगाएं। कारोबार कर रहे लोगों को खाली बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि अपनी कुछ योजनाओं को पूरा करें। माता-पिता का सहयोग मिलने से आपका कोई नया काम शुरू हो सकता है। कामकाज कर रहे लोग आपने कार्य में कुछ बदलाव कर सकते हैं।