धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी सुख-सुविधाओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, लेकिन आपको आज किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। आप अपने मित्रों के साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं। यदि आप किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह भी आसानी से मिल जाएगा, जिसे आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।