धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी से भरा रहने वाला है। आप संतान के व्यवहार को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन आपको अपने किसी परिजन की सेहत के चिंता सता रही थी, तो उनकी सेहत में सुधार आ सकता है। आपका कोई अधूरा सपना पूरा हो सकता है, जिससे आपको खुशियां मिलेंगी। यदि घर परिवार में जीवनसाथी के बीच कोई वाद विवाद लंबे समय से चल रहा है, तो आप उसे समाप्त करने की कोशिश करेंगे। कारोबार कर रहे लोग किसी नई मशीनरी को ला सकते हैं।