धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा। आपकी कोई पुरानी समस्या फिर से उभर सकती हैं और आप अपनी योजनाओं को सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। दान धर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप बजट बनाकर चलेंगे, तो आप अपने बढ़ते खर्चों को भी रोक पाएंगे। लेनदेन के मामले में आप किसी पर भरोसा ना करें और किसी को धन उधार देने से बचें। आप बिजनेस के किसी काम को लेकर यदि यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो आपका वह काम पूरा होगा।