धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने से खुशी होगी। बिजनेस में आपको कोई नया एग्रीमेंट मिल सकता है। धन को लेकर यदि आपको कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। संतान को तरक्की करते देखा आपको खुशी होगी। आपको अपने किसी मित्र की कोई बात बुरी लग सकती है।