धनु राशि के लोग स्वतंत्र विचारों वाले, साहसी और घुमक्कड़ प्रवृत्ति के होते हैं। इन्हें नई जगहों की खोज और ज्ञान प्राप्त करना पसंद होता है। हालांकि, कभी-कभी ये लापरवाह और अधीर हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, धनु राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा, लेकिन आप अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दें। अत्यधिक तला भुना भोजन आपको समस्या दे सकता है। धर्म-कर्म के कार्य में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जैसे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा।
उपाय
- धनु राशि के जातकों को भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए।
- धनु राशि के लोग 'ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय' का जाप करें।
- धनु राशि के लोगों को माता लक्ष्मी की आराधना कर उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश करनी चाहिए।
- धनु राशि के लोगों के लिए भगवान सूर्य को लाल फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है।
March 2025 Vrat Tyohar List: होली से लेकर चैत्र नवरात्रि तक सभी प्रमुख व्रत-त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट
March Ekadashi 2025: मार्च में कब-कब है एकादशी? यहां देखें तिथि और महत्व
Pradosh Vrat: मार्च में कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत, यहां जानें तिथि और महादेव की पूजा का शुभ मुहूर्त
Holi 2025: इस साल होली पर लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें क्या होगा इसका प्रभाव
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।