धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए रोमानी रहेगा। वह साथी के साथ किसी लंबी ट्रैवलिंग पर जा सकते हैं। बिजनेस के मामले में दिन मिला जुला रहेगा। आपकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। यदि आप किसी जरूरी काम को लेकर परेशान चल रहे हैं,परिजनों से सलाह मशवरा करें। आपको कार्यक्षेत्र में अपने काम पर फोकस करने की आवश्यकता है। यदि आपने दूसरों के काम पर ध्यान लगाया तो आपसे कामों में कोई गलती हो सकती है। आपको अपने प्रतिद्वंदियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।