धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी पर भी कुछ धन खर्च करेंगे। यदि आपका कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो अभी उसमें आपको और चक्कर काटने पड़ेंगे,तभी आपको जीत मिल सकेगी। आज आपको रुपए पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी,नहीं तो आपका धन डूब सकता है। आज आपके सुकून में भी वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आज आपको भाग लेने का मौका मिलेगा,जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। आपको अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ संबंधों में तनाव हो सकता है।