धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपनी योजनाओं को शुरू करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत अवश्य करें। किसी संपत्ति संबंधित मामले में आपको धैर्य बनाकर रखना होगा। आपके अंदर कुछ एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप उसे इधर-उधर के कामों में व्यर्थ ना करें। बिजनेस में आपके लोगों से संबंध बेहतर रहने वाले है। आप कार्यक्षेत्र में खुद को साबित करने के लिए अत्यधिक मेहनत करेंगे और जो लोग कहीं घूमने फिरने की योजना बना रहे हैं, वह अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें।