धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आप अपने कुछ रुके हुए कामों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने स्वास्थ्य की ओर भी ध्यान नहीं देंगे। आपको किसी महत्वपूर्ण बात को किसी बाहरी व्यक्ति से साझा करने से बचना होगा। आपको कुछ नए संपर्कों से अच्छा लाभ मिलेगा। बड़ों से यदि आज किसी बात को लेकर बातचीत करेंगे, तो वह भी आपकी बात अवश्य मानेंगे। आप धन संबंधित मामलों में सावधानी बरतें।