धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन आपके खूब काम आएगा। यदि आपको कुछ उलझनें चल रही थी, तो उनसे भी आपको छुटकारा मिलेगा। आप किसी की कहीसुनी बातों में ना आएं। प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी सहयोगी से मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं, जिनसे आपको बचना होगा।