धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयों से भरा रहेगा। आपको आपके व्यवसाय में रुका हुआ धन भी बड़ी मुश्किल से प्राप्त होगा, जिसके लिए आप अत्यधिक मेहनत करेंगे, लेकिन आप अपने दैनिक कार्यों में कुछ बदलाव ला सकते हैं। फिर भी आपको अपने कुछ जरूरी कामों को नहीं छोड़ना है, नहीं तो वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आपको व्यापार के कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा और आपकी अपने किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होगी।