धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई निराशाजनक सूचना लेकर आने वाला है। आप यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। यदि आपने पार्टनरशिप में किसी काम की शुरुआत की थी, तो उसमे आपका अपने साथी से कोई वाद विवाद हो सकता है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, इसलिए आप अपने खर्चों को कंट्रोल करें। आपने यदि किसी सरकारी योजना में धन का निवेश किया था, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपकी वाणी व व्यवहार से आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।