धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। यदि कार्यक्षेत्र में किसी के दी गई सलाह पर चलेंगे, तो इससे आपको नुकसान हो सकता है। व्यापार के कुछ कामों को लेकर आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अभी कुछ समय और इंतजार करना होगा, उसके बाद ही कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे, लेकिन आप अपनी कुछ बातें गुप्त रखें।