Sagittarius Horoscope Today (आज का धनु राशिफल)
आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आप अपने कुछ घरेलू समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे जिससे आपको समझ नहीं आएगा कि उन्हें किसी से शेयर करूं या ना करुं। आपकी आज किसी अजनबी से मुलाकात हो, तो उसमें आप कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें, जो लोग सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत हैं, उन्हें अपने कामों में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अकस्मात किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसमें आपको बहुत ही सावधानी बरतनी होगी।