धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपको अकस्मात लाभ दिलवाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको रुका हुआ धन प्राप्त होगा। रोजमर्रा के कामों में कोताही कतई नहीं बरतनी है। आज आपके परिजन आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आपको माता जी के मन की बातों को सुनना और समझना होगा, तभी आप उनसे कुछ कह पाएंगे, नहीं तो उनका मन दुखी हो सकता है। यदि आप कुछ नए लोगों से मित्रता रखेंगे, तो वह आपके व्यापार के लिए कोई शुभ सूचना लेकर आ सकते हैं।