धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दोनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई नया काम आपका पूरा हो सकता है। आपके किसी रुके हुए काम के पूरे होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी को आप किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत करा सकते हैं, लेकिन आपको पार्टनरशिप में कोई काम करने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपका नुकसान होने की पूरी संभावना है।