धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहेगा। आपको अत्यधिक तले होने भोजन से परहेज रखने की आवश्यकता है। आपको पेट दर्द, गैस, अल्सर आदि जैसी समस्या हो सकती है। आप यदि किसी यात्रा पर जाएं तो वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों की पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी, जिससे उनके ऊपर कामों का बोझ भी अधिक रहेगा। नौकरी में तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। आप अपने घर की रंगाई पुताई की योजना बना सकते हैं। परिवार में सदस्यों से आपकी किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है।