धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भौतिक सुख-सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी कमाई के स्रोत बढ़ेंगे। आपकी इनकम पहले से बेहतर होगी। आपकी किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। विद्यार्थियों का मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आपको अपने लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधान रहना होगा। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें अपनी मेहनत जारी रखनी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में अपने बॉस से भी शाबाशी मिल सकती है।