धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर काम में आगे बढ़ेंगे। दोनों एक दूसरे की परवाह करेंगे। आप कोई ऐसा काम ना करें, जिससे कि आपको परिवार के सदस्यों को कोई कष्ट हो। आप अपनी बुद्धि व विवेक से काफी कुछ पा सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोग अपने बॉस की किसी गलत बात पर हां मे हां ना मिलाएं। आपको ननिहाल पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में आप सम्मिलित हो सकते हैं।