धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी बड़े काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने सहयोगियों से अपने मन की बात कहने का मौका मिलेगा, लेकिन यदि आप किसी व्यक्ति से धन उधार लेना चाहते हैं, तो आपको उसे उतार पाने में मुश्किल होगी। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा, इसलिए आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। आपके ऊपर यदि कुछ पुराना कर्ज था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।