धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपको वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी। कार्य क्षेत्र में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने काम को लेकर सख्त रहेंगे। शासन व सत्ता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप काम को लेकर यदि जल्दबाजी दिखाएंगे, तो आपके काम में रुकावट आ सकती हैं। विद्यार्थी अपने पिताजी से शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे। आपका कोई मित्र आपके लिए किसी योजना को लेकर आ सकता है, जिसमें आप बहुत ही सोच विचार कर धन लगाएं।