धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए परस्पर सहयोग की भावना लेकर आएगा। आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आप किसी को पार्टनर ना बनाएं, नहीं तो आपके लिए वह समस्याएं लेकर आएगा। आप धन कमाने के किसी भी रास्ते से पीछे नहीं हटेंगे और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की कोशिश में लगे रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज साथी के साथ कहीं वेकेशन पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। आपको किसी बाहरी व्यक्ति की बातों में आने से बचना होगा, नहीं तो दोनों के बीच कोई तनातनी हो सकती है।