धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने आर्थिक स्थिति को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे। आपको यदि कोई चिंता थी, तो वह भी आज दूर होती दिख रही है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।