धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके स्वास्थ्य में कुछ समस्या लेकर आएगा,इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी और आपके एक के बाद एक मामले सुलझ जाएंगे। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की अभिलाषा भी पूरी होगी। भाई व बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा,लेकिन माताजी को आप अपने मन की कुछ समस्याओं को बता सकते हैं,जिनके कारण वह परेशान रहेंगे। आपकी किसी महान व्यक्ति से मुलाकात होगी जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोग अपने कार्य से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।