धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे और भाईचारे पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। भाई बंधुओं से यदि किसी बात को लेकर समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी और दोनों एक दूसरे के नजदीक आएंगे। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होता दिख रहा है। आपको अपने किसी मित्र की सेहत के चिंता सता सकती है, लेकिन जो लोग अपने कामों को लेकर नीति बनाएंगे, उनके सभी काम पूरे हो सकते हैं। यदि आपने उनमें ढील बरती, तो उन्हें पूरा करने में आपको समस्या होगी।