धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए खुशनुमा रहने वाला है, क्योंकि दोनों के बीच आपसी प्रेम और बढ़ेगा इसके अलावा दोनों एक दूसरे की परवाह करेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आपको अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बनानी होगी। विद्यार्थी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत कर सकते हैं। आप पुरानी रीति रिवाज को छोड़कर कुछ नए को अपना सकते हैं। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।