धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिंता सता सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कामों को करने में जल्दबाजी नहीं दिखानी है। आपके आय के साधनों में वृद्धि होगी। आप किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आप जीवनसाथी से किसी बात को लेकर नाराज चल रहे हैं, तो आप उन्हें अपनी बात कहने की कोशिश करे। आपने यदि कोई बात परिवार में सदस्यों से गुप्त रखी थी, तो वह भी परिवार के सदस्यों के सामने उजागर हो सकती है।