धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके जीवन स्तर में सुधार लेकर आने वाला है। आपको किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य के पूरा होने से खुशी होगी और सगे संबंधियों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में आप किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं। ननिहाल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलेगा और छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर मिल सकता है।