धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। व्यवसाय में किसी काम को लेकर हानि उठानी पड़े, तो उसमें आप सावधानी बरतें और परिवार में किसी संपत्ति संबंधित मामले को लेकर आज विवाद हो सकता है। आप विरोधियों के षड्यंत्र से बचने की कोशिश करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। बिजनेस में आप किसी को साझेदार बनाने से बचें।