धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। किसी धन संपति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। सभी का सहयोग आप पर बना रहेगा। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। आपका कोई मित्र आपसे यदि कोई धन संबंधित मदद मांगे, तो आप उसे पूरी अवश्य करें और अपने धन का कुछ हिस्सा आप गरीबों की सेवा में लगाएंगे, जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों के परीक्षा के परिणाम आने से आज उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।