धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अपनी आय को बढ़ाने पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में ऊंचाइयों को छुएंगे। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिलेगा, क्योंकि आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। परिवार में किसी सदस्य को अपनी जीवनसाथी की तलाश खत्म होगी, उन्हें आज अपने साथी से मिलने का मौका मिलेगा। आपका कोई कानूनी मामला सुलझता दिख रहा है। संतान के करियर को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन वह अपने करियर में अच्छा नाम कमाएंगे। आप कहीं घूमने फिरने जाने के प्लानिंग कर सकते हैं।