धनु राशि-धनु राशि का अधिपति बृहस्पति ग्रह होता है। इस राशि के जातक ज्ञानवान, आशावादी और धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। इन्हें नई जगहों की यात्रा करना, नई बातें सीखना और जीवन में आगे बढ़ना पसंद होता है। ये ईमानदारी और सकारात्मक सोच के दम पर सफलता प्राप्त करते हैं। इनके लिए पीला रंग शुभ माना जाता है और पुखराज धारण करना शुभ फलदायी माना जाता है।
विज्ञापन
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन खुशियों और उत्साह से भरा रहेगा। संतान की उपलब्धियां आपको गर्व का अनुभव कराएंगी। हालांकि दूसरों के मामलों में बिना वजह दखल देने या बहस करने से बचें। किसी भी बड़े फैसले में जल्दबाजी न करें। वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। नौकरी से जुड़े किसी महत्वपूर्ण काम के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।