धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपको स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। बिजनेस में आप कोई लेन देन आंख मूंदकर ना करें, नहीं तो उसमें आपको धोखा मिलने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।