धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है और आपका कोई जरूरी काम बन सकता है, जिसके लिए आप अभी तक परेशान थे। आप किसी नए कार्य को करेंगे,तो उसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी माता पिता के आशीर्वाद से आपकी खोई हुई वस्तु भी प्राप्त हो सकती है। घर परिवार में आपसे किसी जरूरी बात पर सलाह मशवरा होगा,जिसमें आपको सोच विचारकर बोलना बेहतर रहेगा।