धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपको जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना होगा। आप दिखावे के चक्कर में कोई काम ना करें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है और आपने यदि अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य में ढील बरती, तो बाद में आपको इसके लिए पछतावा होगा। किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय उसके जरूरी कागजातों पर दस्तक बहुत ही देखभाल कर करें नहीं तो आप कोई गलत काम कर सकते हैं। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई वस्तु भेट स्वरूप प्राप्त हो सकती है।