धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके कामों से आपको सर्वोच्च पद की प्राप्ति होगी। आपके भाग्य का सितारा चमकेगा। कार्य क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना है। आपको यदि किसी व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आपको शीघ्रता में भावुकता में कोई निर्णय न लें, नहीं तो उसमें आपसे कोई गड़बड़ी हो सकती है। आप संतान को पूरा समय दें, उनके मन में चल रही उलझनों को जानने की कोशिश करें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती हैं।