धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज राजनीति में कार्यरत लोगों को संभल कर चलना होगा। आपके विरोधी आपके काम पर असर डाल सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलकर आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अपनी योजनाओं को सोच विचार कर बनाएं। आपका कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित था, तो उसमें आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करें। यदि आप किसी नए वाहन के खरीदारी के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो आप उसे ले सकते हैं।