धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। प्रेमजीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ विवाह बंधन में बन सकते हैं,लेकिन भाइयों के बीच चल रही अनबन आज कोई बड़ा रूप ले सकती है। वरिष्ठ सदस्य आपसे कुछ फरमाइशें करेंगे,जिनको आपको पूरा अवश्य करना होगा। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से अच्छा है कि आप पहले उनके बारे में सोचें, तभी किसी निर्णय पर पहुंचे पाएंगे। जीवनसाथी से आपकी किसी बात पर कोई झड़प हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक कार्य मिलेगा।