धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सूझबूझ से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी। धार्मिक कार्य के प्रति आपकी काफी रुचि रहेगी और रिश्तों में चल रही अनबन को अब दूर करने की कोशिश करेंगे। बंधुत्व की भावना आपके मन में रहेगी। सहकारिता में आप आगे रहेंगे और आप अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करेंगे। जन कल्याण के कार्य पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। आप सभी से तालमेल बनाएं, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी उचित अवसर पर पूरा ध्यान देना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।