धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी सोच समझ से लाभ उठाएंगे और लोग भी आपके सहयोगी नजर आएंगे, लेकिन आपको कुछ ईर्ष्यालु लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको किसी काम के पूरा न होने से समस्या होगी। माताजी से आप किसी बात को लेकर बेवजह उलझ सकते हैं, जिसके बाद वह आपसे नाराज रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जा सकते हैं। आपके घर किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। आपको किसी योजना की प्लानिंग करने से बचना होगा।