धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यवसाय में आपके कुछ लंबे समय से रुकी हुई योजनाएं गति पकड़ सकती हैं, जिसके कारण आपको लाभ मिलेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को के लिए प्रमोशन की स्थिति बनी हुई है, इसलिए उन्हें नौकरी में अपने कार्य को ध्यान लगाकर कार्य करना बेहतर रहेगा। विरोधी आपके ऊपर हावी रहेंगे, जिनसे आपको चतुर बुद्धि का प्रयोग करके बचने की पूरी कोशिश करनी होगी। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, उनके लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे है।